हरिद्वार/देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वायरल ऑडियो मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सामने आए एक कथित वायरल ऑडियो के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है तथा विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पहले से ही उत्तराखंड के सबसे चर्चित और संवेदनशील मामलों में शामिल रहा है। ऐसे में वायरल ऑडियो से जुड़े इस नए घटनाक्रम ने मामले को लेकर जनचर्चा और बढ़ा दी है।
अदालत के आदेश के बाद सुरेश राठौर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है, जबकि जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वायरल ऑडियो मामले में अदालत का बड़ा फैसला, प्रदेश की राजनीति में फिर गरमाया मुद्दा।
वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा घटनाक्रम: पूर्व विधायक सुरेश राठौर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए




