सभी को करना चाहिए समाज कल्याण में सहयोग-कमल खड़का

हरिद्वार, 25 फरवरी। श्री गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए ट्रस्ट की और से कई जनकल्याणकारी प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जिसमें निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की सहायता, बीमार व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना, गरीब असहाय व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराना आदि प्रमुख हैं। समाज के सहयोग से चलाए जा रहे सहायता प्रकल्पों के माध्यम से समय-समय पर चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है। सभी को समाज कल्याण में सहयोग करना चाहिए। मिलजुल कर ही समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद की जा सकती है। कमल खड़का ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर ट्रस्ट की और से घाटों पर भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि सनातन धर्म का प्रमुख त्यौहार है। सभी को महाशिवरात्रि का पर्व सादगी एवं सात्विकता से मनाना चाहिए। भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *