नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने डिजिटल स्व-गणना अभियान का किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों से की ऑनलाइन फॉर्म भरने की अपील

भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत डिजिटल स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान का आज नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने अपना ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का एक महत्वपूर्ण आधार है। भारत सरकार द्वारा डिजिटल स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराना तकनीक के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रत्येक परिवार को अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी और जनगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने परिवार का सही एवं पूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना के राष्ट्रीय कार्य में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिक भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *