स्व. रामप्रसाद नागयान की पुण्यतिथि पर आर्य विद्वानों का सम्मान, वैदिक संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

आर्य समाज भौरी भारापुर के 43वें वार्षिक उत्सव का तीसरा दिन

आज आर्य समाज भौरी भारापुर के 43 वें वार्षिक उत्सव के तीसरे दिन श्री विजेन्द्र नागयान जी एवं डॉ. श्री यतीन्द्र नागयान जी द्वारा अपने पिता जी स्वर्गीय श्री रामप्रसाद नागयान जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसका संचालन पुरोहित वेदप्रकाश आर्य जी, रविंद्र आर्य जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नागयान परिवार की ओर से आर्य समाज के विद्वानों कृष्ण मुनि जी भजनोपदेशकों जसविंदर आर्य जी एवं विभिन्न स्थानों से पधारे आर्यजनों को शाल ओढ़ाकर व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी जी, श्री प्रदीप सैनी स्वर्ण गंगा ज्वैलर्स, श्री आदेश सैनी राज्यमंत्री, उत्तराखंड आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान श्री मानपाल सिंह राठी जी, मास्टर यशवीर सिंह जी, वरिष्ठ उपप्रधान श्री ऋषिपाल सिंह सैनी जी, श्री प्रहलाद सिंह जी, श्री रविंद्र आर्य जी, श्री अक्षय शर्मा आनंद स्वरूप आर्य,केपी सिंह सैनी जी, श्री हरपाल सिंह सैनी मानकपुर जी विधीराम जी चेतराम जी एवं श्रीमती राजेश शर्मा जी बीटी गंज महिला आर्य समाज,डां रामपाल , कुंवर सिंह, सेवाराम चैयरमेन,सहित अनेक आर्यजन उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित आर्यजनों ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्री रामप्रसाद नागयान जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके परिवार द्वारा आर्य समाज एवं वैदिक संस्कृति के प्रति किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

ओ३म शान्तिः शान्तिः शान्तिः।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *