उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर NSS इकाई धनौरी पी.जी. कॉलेज का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण

धनौरी, हरिद्वार | 06 नवंबर 2026

धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 06 नवंबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण के दौरान NSS स्वयंसेवियों ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, रीति-रिवाजों एवं ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न प्रस्तुतियों एवं गतिविधियों का अवलोकन किया तथा अतिथियों के विचारों को सुना।

भ्रमण के दौरान स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता प्राप्त की तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस प्रकार प्राप्त अनुभव विद्यार्थियों के भविष्य के सामाजिक जीवन एवं NSS की आगामी गतिविधियों में उपयोगी सिद्ध होंगे।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *