AHTU हरिद्वार द्वारा कलियर क्षेत्र में होटलों पर छापेमारी/चेंकिंग की कार्यवाही लगातार जारी

✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

AHTU जनपद हरिद्वार

✳️ AHTU हरिद्वार द्वारा कलियर क्षेत्र में होटलों पर छापेमारी/चेंकिंग की कार्यवाही लगातार जारी।✳️

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय (श्री नवनीत सिंह IPS ) के दिशा निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल ÀHTU सुश्री ओशिन जोशी जी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला जी के प्रभार में ।।।।।

✳️ जनपद हरिद्वार की AHTU टीम द्वारा आज
दिनाँक 31/10/2026 को कलियर क्षेत्र व उसके आस–पास क्षेत्र के होटलो पर छापेमारी कर चेकिंग की गई कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा होटलों पर रखे आगंतुक/एंट्री रजिस्टर को चैक किया गया तथा समस्त स्टाफ की आई डी /सत्यापन की कार्यवाही तथा रजिस्ट्रेशन संबंधी ज़रूरी कागजात को चैक किया गया।
✳️ सभी होटल के संचालकों को उचित हिदायत भी दी गई साथ ही अनियमितता पाए जाने पर होटल संचालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही भी की गई और हिदायत दी गई यदि भविष्य में अनिमियता या गैर कानूनी नियमों के विरुद्ध कार्य करने पर सीज की कार्यवाही भी की जाएगी ।
✳️साथ ही टीम द्वारा होटलों में कार्यरत महिला कर्मचारी गणों को पुलिस सहायता नंबर 112,पुलिस एप के विषय में भी जानकारी दी गई और संचालन कर्ताओं को किसी भी प्रकार का संदिग्ध यात्रियों पर शक होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस कोतवाली /थाने के संपर्क फोन नंबर या 112 पर सूचना देने को कहा गया।
एक और असामाजिक गैर कानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी वहीं होटल संचालकों व कर्मचारियों को जागरूक भी किया जाता रहेगा।
।।।।।।।।।।।।।।।
टीम:–
1 उप नि0 राखी रावत
2 अ0उप0नि0 नन्द किशोर
3 हेका0 राकेश कुमार
4 का0 मुकेश कुमार
5 का0 दीपक डबराल
।।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *