राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर NSS इकाई, धनोरी पी.जी. कॉलेज द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

धनोरी, हरिद्वार। धनोरी पी.जी. कॉलेज, धनोरी में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में जागरूकता रैली एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकुर नेहरा ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में एकता में निहित है। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने में अपना योगदान दे।

कार्यक्रम में NSS इकाई के सदस्य डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. मीनाक्षी सैनी एवं डॉ. किरण की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक सशक्त, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

NSS इकाई, धनोरी पी.जी. कॉलेज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रप्रेम एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *