स्वच्छता रैली एवं रोड शो के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

हरिद्वार, 19 सितंबर 2026। निर्मल हरिद्वार परियोजना के अंतर्गत Development Alternatives (DA), आदर्श युवा समिति (AYUS) एवं नगर निगम हरिद्वार के संयुक्त सहयोग से ज्वालापुर इंटर कॉलेज में स्वच्छता रैली एवं रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता रैली में विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यालय के आसपास के बाजार क्षेत्र में दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय नागरिकों से One-to-One Interaction किया गया। उन्हें सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम करने अथवा बंद करने, कपड़े एवं पुनः उपयोग योग्य थैलों को अपनाने तथा प्लास्टिक कचरे को खुले में न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान नागरिकों एवं दुकानदारों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को पृथक कचरा सौंपने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही दुकानदारों से अपने ग्राहकों को भी प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में ज्वालापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार जी सहित विद्यालय के 15 शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Development Alternatives (DA) की ओर से अलका सिंह (City Manager), निरंजन सिंह एवं कमल पोखरियाल ने सहभागिता की। आदर्श युवा समिति (AYUS) की ओर से पवन कुमार (Project Coordinator), अमित कुमार (Supervisor), तोफाराम, ज्योति, अनीता, अंजू, वंश, अनिमेष, राहुल एवं पूजा उपस्थित रहे।

नगर निगम हरिद्वार की ओर से विकास चौधरी (CSI), रूपाली (SI), बंटी, विपिन एवं लवकेश (पर्यावरण पर्यवेक्षक) ने सहभागिता की। पर्यावरण मित्रों में शोभा, ममता, राकेश, बबीता, पवन, तुषार, सोनू, दामिनी एवं अन्नु ने रैली एवं रोड शो के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छ हरिद्वार, स्वस्थ हरिद्वार” तथा “सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को ना कहें और स्वच्छता को अपनाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *