देहरादून/हरिद्वार (कमल शर्मा)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “प्रदेश की जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”
वहीं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, निवेश और रोजगार जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने प्रदेश को नई दिशा दी है। युवा वर्ग मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और आने वाले समय में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”
शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, युवा हितों और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। भाजयुमो पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने दी शुभकामनाएँ, कहा—उत्तराखंड विकास के नए आयाम गढ़ रहा है





