हरिद्वार में गूंजा हिंदू चेतना का बिगुल, डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत


राष्ट्रीय बजरंग दल, उत्तराखंड प्रांत कार्यालय

हरिद्वार(कमल शर्मा)देवभूमि उत्तराखंड में दिनांक 9 जून 2026, मंगलवार को परम आदरणीय हिंदू हृदय सम्राट, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रद्धेय श्री डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी का भव्य एवं ऐतिहासिक आगमन हुआ। उनके आगमन से संपूर्ण हरिद्वार क्षेत्र में उत्साह, ऊर्जा और हिंदुत्व के प्रति अद्भुत जागरण का वातावरण निर्मित हो गया।

दोपहर 2:00 बजे आदरणीय डॉ. तोगड़िया जी के हरिद्वार पहुंचने पर सर्वप्रथम हरिद्वार जिले की समस्त टीम द्वारा चंडी देवी चौक, जो हरिद्वार का प्रमुख केंद्र बिंदु है, पर उनका अत्यंत भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके उपरांत आदरणीय भाई साहब वात्सल्य गंगा आश्रम, कनखल पहुंचे, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल उत्तराखंड के प्रांत मंत्री श्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं तथा आश्रम के मुख्य प्रबंधक एवं सचिव महंत श्री सत्यश्रेय गिरी जी महाराज द्वारा उनका हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सुरक्षा टीम के साथ आश्रम में सामूहिक रूप से दोपहर का भोजन किया गया, जो लगभग 3:00 बजे तक सम्पन्न हुआ।

शाम 4:00 बजे तक आदरणीय भाई साहब ने विश्राम किया, तत्पश्चात 4:15 बजे स्थानीय पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद किया। इस संवाद में उन्होंने हिंदू समाज की वर्तमान परिस्थितियों, उनकी सुरक्षा, एकता एवं सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विभिन्न प्रकार के षड्यंत्रों के माध्यम से हिंदू समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, और इन परिस्थितियों में संगठित होकर जागरूक रहना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर उनके साथ श्री देवेश उपाध्याय जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सायं 6:00 बजे राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा क्षत्रिय रोड जाति धर्मशाला, हरिद्वार में विशाल हिंदू चेतना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं सर्वव्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल उत्तराखंड के प्रांत मंत्री श्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी रहे। उनके कुशल नेतृत्व एवं अथक परिश्रम के कारण यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

सायं 6:15 बजे आदरणीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी अपने समस्त सहयोगियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित हिंदू समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के अनेक वरिष्ठ समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गुरुकुल प्रोफेसर एवं महंत श्री संदीप दास वेदालंकार जी, सुभाषगढ़ काली माता मंदिर के पीठाधीश्वर श्री गोविंद कृष्णम जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगदीश लाल पहावा जी एवं पूर्व सीएमएस श्री एच.के. सिंह जी शामिल रहे।

संगठन की ओर से केंद्रीय महामंत्री श्री देवेश उपाध्याय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सावित्री बहन जी एवं क्षेत्राध्यक्षा ओजस्विनी उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की श्रीमती अंजलि सैनी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदू भाई-बहन एवं युवा शक्ति की उपस्थिति ने इस आयोजन को अभूतपूर्व बना दिया।

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के उद्बोधन के मुख्य बिंदु:
डॉ. तोगड़िया जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को संगठित, सजग और सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक हमारी शक्ति पूर्ण रूप से प्रकट नहीं हो सकती।
उन्होंने हिंदुओं को आत्मरक्षा, संस्कार और संगठन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, सुरक्षा और संस्कार का कार्य कर रहा है।
उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

श्री देवेश उपाध्याय जी के विचार:
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल एक सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार बन रहा है।
उन्होंने संगठन की कार्यशैली और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं को सही दिशा देने वाला मंच है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

अन्य अतिथियों के विचार:
सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यों की सराहना करते हुए इसे हिंदू समाज की एक मजबूत आवाज बताया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जागरूक और संगठित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विशेष रूप से कार्यक्रम संयोजक एवं सर्वव्यवस्था प्रमुख श्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी को जाता है, जिनके कुशल नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं समर्पण ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। उनके द्वारा किए गए प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया कि सशक्त नेतृत्व के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है।

कार्यक्रम के उपरांत आदरणीय भाई साहब भूपतवाला स्थित जय राम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने श्री ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। लगभग 30 मिनट तक चली इस महत्वपूर्ण वार्ता में हिंदू धर्म को और अधिक सशक्त बनाने के विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई।

इसके पश्चात आदरणीय भाई साहब एवं समस्त पदाधिकारी वात्सल्य गंगा आश्रम पहुंचे, जहां रात्रि भोजन एवं विश्राम किया गया। इस संपूर्ण आयोजन में आश्रम के महंत स्वामी सत्यश्रेय गिरी जी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए संगठन की ओर से उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जाता है।

दिनांक 10 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे आदरणीय भाई साहब ने पूजा-अर्चना कर मां गंगा, मां भगवती के दर्शन किए तथा सती कुंड में विधिवत पूजा करने के उपरांत रुड़की के लिए प्रस्थान किया।

इस संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता में हरिद्वार जिले के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से श्री कुंवर पाल राणा जी, श्री नरेंद्र सिंह जी, श्री योगेश सिंग्वाल जी, श्री आलोक कुमार जी, श्री अरुण यादव जी, श्री संदीप जगरिया जी सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। संगठन की ओर से सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *