45वां वाहिनी स्थापना दिवस —( 40वीं वाहिनी पीएसी) महोत्सव का समापन समारोह

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
45वां वाहिनी स्थापना दिवस — 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार

40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में आयोजित 45वें वाहिनी स्थापना दिवस महोत्सव/मेले की अंतिम संध्या प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं अभिनेत्री श्वेता माहरा की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ यादगार बनी। तीन दिवसीय मेले के अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मेले के विविध मनोरंजक आकर्षणों का भरपूर आनंद लिया।

सांस्कृतिक संध्या में श्वेता माहरा तथा उनके दल के साथ सर्व सिद्धि ग्रुप, डांसिंग ग्रन्थ अकैडमी, फैमिली लाइन, पुलिस मॉडर्न स्कूल तथा वाहिनी फैमिली लाइन के कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी, हिमाचली, हरियाणवी, पंजाबी एवं नेपाली गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर दर्शक देर तक झूमते रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मेले में विभिन्न प्रकार के झूले—हिंडोला, ड्रैगन झूला, मिकी माउस, जंपिंग झूला—तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद जैसे हर्षिल-चकराता की राजमा, पुरोला का लाल चावल, अल्मोड़ा की बाल मिठाई, टिहरी की सिंगोरी आदि उचित दामों पर उपलब्ध रहे, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने।

लकी ड्रा के विजेता

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण लकी ड्रा में अभिनेत्री श्वेता माहरा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए—

प्रथम पुरस्कार (स्कूटी): कानिoशाहनवाज
द्वितीय पुरस्कार (iPhone): अपर अपर गुल्मनायक प्रमोद नेगी(40वीं वाहिनी)
तृतीय पुरस्कार (टीवी): कानिoअरविंद बिंदोला
इसके अतिरिक्त 100 विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर श्री राजकुमार यादव, पार्षद सुभाषनगर सहित समाजसेवियों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, उद्योगजगत के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई।

मंच संचालन पीसी अनीता राणा एवं मु०आ सुषमा रानी द्वारा सुचारू रूप से किया गया।
विभिन्न सम्मानित अतिथियों को सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट, सहायक सेनानायक श्री जीतो कंबोज, श्री राकेश रावत एवं शिविरपाल श्री आदेश कुमार द्वारा सम्मान चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

अशोक सिंह के नेतृत्व में 40वीं वाहिनी पीएसी की आर्केस्ट्रा टीम—
भरत सती, बीरेन्द्र कुमार (गायन), जितेन्द्र सिलमाना (की-बोर्ड), अतुल चौहान (ढोलक), प्रदीप सजवाण (गिटार) तथा बाल कलाकार आदित्य पंवार (मल्टी ड्रम)—ने कार्यक्रम को संगीत से सजा दिया।

कार्यक्रम का संपूर्ण समन्वय श्री आदेश कुमार, शिविरपाल 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा किया गया। व्यवस्थाएँ अनुपमा राणा, गणेशलाल, राकेश धीमान, कमल सिंह एवं सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह द्वारा कुशलता पूर्वक संपन्न कराई गईं।

दर्शकों के उत्साह से अभिभूत अभिनेत्री श्वेता माहरा ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा मानो वे अपने ही परिवार के बीच प्रस्तुति दे रही हों। मंच प्रस्तुतीकरण श्वेता माहरा के दल की ओर से विनीत शर्मा द्वारा किया गया।

अंत में सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट ने सभी अतिथियों, कलाकारों तथा उपस्थित दर्शकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

(मीडिया सैल, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *