विवेकानंद विचार मंच ने झंडी दिखाकर सहायता खाद्य सामग्री रवाना

हरिद्वार(कमल शर्मा) विवेकानंद विचार मंच (बी.एच.ई.एल) द्वारा फ्लोरा होटल, शिवालिक नगर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद, स्वामी विवेकानन्द जी के ‘नर सेवा नारायण सेवा’ की अवधारणा को अंगीकार करते हुए, आज अपने सामाजिक सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध सेवा संकल्प संस्थान, रुद्रपुर को पूरे वर्ष के लिये राशन व खाद्य सामग्री अपने गन्तव्य को रवाना कर दी गयी।
‌‌‌ संस्था के सभी उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सहयोगियों की ओर से रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उपरोक्त सहायता सामग्री के ट्रक को ही झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतीकात्मक रूप से यह सामग्री मुख्य दानदाता संजीव गुप्ता (स्वामी फ्लोरा होटल) द्वारा रुद्रपुर से विशेषरूप पधारे डाल चंद जी को सौंपी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के सम्मुख पुष्पार्पण तथा से की गयी।
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए डालचंद जी ने बतलाया कि अभी तक किसी भी सरकार की ओर से कुष्ठ रोगियों के आश्रितों के निमित्त कोई भी योजना प्रारंभ नहीं की गई है उन्होंने यह भी बताया कि उक्त आश्रम के अंतर्गत संस्थान ने एक इंटर कॉलेज तथा एक नर्सिंग स्कूल की स्थापना भी की है जहाँ पर कुष्ठ रोगियों के आशिकों को निशुल्क शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर संजीव गुप्ता, डा. राधिका नागरथ, जे.सी. क्वात्रा, बलवीर तलवार, शशिपाल भनोट आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जिस संस्थान को पिछले अनेक वर्षों की भाँति यह सहायता सामग्री भेजी जा रही है, उस संस्थान में कुष्ठ रोगियों (माता पिता ) से विच्छेदित बालिकाओं का आवास गृह है, जहाँ कुल 175 छात्राऐं हैं। वक्ताओं ने कहा कि समाज में निरा‌श्रित व वंचितों का सहारा बनते हुए विवेकानंद विचार मंच की ओर तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपए की सामग्री इस ट्रक में रवाना की गयी है। संस्था के अन्य सभी सदस्यों ने भी इस में यथाशक्ति खाद्य सामग्री अथवा इसके निमित्त धनराशि का योगदान किया है। कार्यक्रम संचालन डा. नीता नय्यर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संजीव गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में शशिपाल भनोट, जे.सी. क्वात्रा, बृजेश रस्तोगी, ए.के .रस्तोगी, देवेश वशिष्ठ पूर्व समासद अशोक मेहता, ए.के. सनाढ्या, भेल हरिद्वार के नगर प्रशासक संजय पंवार, चेतना पथ संपादक अरुण कुमार पाठक, अविनाश कुमार‌ गुप्ता, सुभाष चाँदना व वरिष्ठ पत्रकार डा. राधिका नागरथ आदि विशेषरूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *