हरिद्वार 27 सितंबर 2026
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार श्री ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में जिन मदों में बी , सी , डी श्रेणी प्राप्त की गई, उन मदों की विभाग बार समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा मुख्यतः जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएस वाई तथा जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों को आगामी माह में प्रगति/श्रेणी सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 के संबंध में कार्य योजना तैयार करने हेतु बैठक में बिंदुवार चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह अक्टूबर 2026 के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है, जिसमें 2047 तक विकसित भारत विकसित उत्तराखंड बनाने हेतु जनपद स्तरीय कार्य योजना तैयार करने के लिए विस्तृत गहन चर्चा परिचर्चा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा प्रत्येक विभाग को SWOT के आधार पर बिंदुवार कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए , साथ ही संबंधित विभागों को लघुकालिक मध्यकालिक व दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी , महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अपर सांख्यिकी अधिकारी,उपवन संरक्षक, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम व जल संस्थान, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, मुख्य कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी उरेडा व स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी आदि जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।













