मेला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा का महाअभ्यास: फायर टीम ने सिखाए आपदा से बचाव के सटीक तरीके” 🚒

🔥 अग्निशमन एवं आपात सेवा मायापुर, जनपद हरिद्वार 🚨
आज दिनांक 06.05.2026 को चिकित्सालयों में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के दिशा-निर्देशों में लीडिंग फायरमैन कृपा राम शर्मा के नेतृत्व में फायर यूनिट द्वारा मेला अस्पताल, हरिद्वार में व्यापक अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान फायर टीम ने अस्पताल स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। संस्थान में स्थापित होजरील के प्रयोग का लाइव प्रदर्शन कर कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए अस्पताल के आपातकालीन द्वारों के उपयोग की जानकारी भी विस्तार से समझाई गई। इस दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराया गया।
विशेष रूप से एलपीजी सिलेंडर लीक होने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, आपातकालीन सेवा नंबर 112 के महत्व को बताते हुए समय पर सूचना देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
यह मॉक ड्रिल न केवल अस्पताल स्टाफ के लिए उपयोगी साबित हुई, बल्कि आपदा के समय सजगता और तत्परता का महत्वपूर्ण संदेश भी दे गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *