मेला अस्पताल हरिद्वार में अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा अभ्यास, फायर टीम ने सिखाए आपदा से बचाव के अहम गुर 🚒

🔥
हरिद्वार, 06 मई 2026
अग्निशमन एवं आपात सेवा मायापुर, जनपद हरिद्वार द्वारा चिकित्सालयों में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत मेला अस्पताल, हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में लीडिंग फायरमैन कृपा राम शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मॉक ड्रिल के दौरान फायर यूनिट ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई के बारे में जागरूक किया। टीम द्वारा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल में स्थापित होजरील के प्रयोग की विधि का भी व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया।
अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को आपातकालीन स्थिति में निकास द्वार के उपयोग, एलपीजी सिलेंडर से होने वाली संभावित आग की घटनाओं की रोकथाम तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके अतिरिक्त, आपातकालीन सेवा नंबर 112 के महत्व को भी रेखांकित करते हुए सभी को सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
यह मॉक ड्रिल न केवल अस्पताल कर्मियों के लिए उपयोगी साबित हुई, बल्कि आपदा प्रबंधन के प्रति उनकी तत्परता और जागरूकता को भी सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *