कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार | 25 अप्रैल 2026
हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड, बिलकेशवर कॉलोनी में आज हुए प्रबंधकारिणी समिति के पंचवर्षीय चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया माननीय जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी राजबीर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी साधु राम तथा प्रशासक प्रेम कुमार की देखरेख में आयोजित की गई।
सभी वार्डों से श्रीमती किरण अरोड़ा, श्रीमती गंगा रानी सिंघल, श्री हितेश नारायण शर्मा, श्री कपिल अरोड़ा, श्रीमती अंजना चडड़ा एवं श्री कमल किशोर गोयल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके पश्चात प्रबंधकारिणी की बैठक में श्रीमती अंजना चडड़ा को निर्विरोध सभापति तथा श्री कपिल अरोड़ा को उपसभापति चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सचिव महेंद्र अरोड़ा एवं कार्यालय अधिकारी रंजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिणाम घोषित होते ही कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों ने नव-निर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
वरिष्ठ सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
अपने संबोधन में सभापति अंजना चडड़ा ने कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी और “सबका विश्वास, सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य करेंगी।
👉 इस अवसर पर कॉलोनी में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जिससे भविष्य के विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जाग उठी हैं।



