पंजाब नेशनल बैंक ने धूमधाम से मनाया अपना 132 वां स्थापना दिवस

दिनांक: 12.04.26
पंजाब नेशनल बैंक ने धूमधाम से मनाया अपना 132 वां स्थापना दिवस

आज Punjab National Bank द्वारा अपना 132वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप अंचल प्रमुख श्री राजेन्द्र भाटिया जी द्वारा की गई,

अपने संबोधन में श्री भाटिया जी ने कहा कि बैंक एक ऐसा संस्थान है, जो अपने ग्राहकों के विकास और समृद्धि में ही अपनी खुशी देखता है। उन्होंने कहा कि बैंक सदैव अपने ग्राहकों की प्रगति की कामना करता है, क्योंकि जब ग्राहक समृद्ध होगा, तो बैंक की जमा (Deposit) में वृद्धि होगी तथा ऋण की वसूली भी बेहतर होगी, जिससे एनपीए (NPA) की स्थिति में कमी आएगी।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों की सहभागिता रही। इस दौरान बैंक द्वारा 21 ग्राहकों को लगभग 27 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया गया तथा 124 सेविंग खाते खोले गए।

कार्यक्रम में हरिद्वार के मंडल प्रमुख श्री प्रकाश रंजन जी ने सभी ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक की सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “ग्राहक हमारे लिए राम, लक्ष्मण और सीता के समान हैं, और हम उनके साथ हनुमान के रूप में सदैव जुड़े रहना चाहते हैं।”

इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख अविनाश जी, एलडीएम (Lead District Manager) श्री दिनेश कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक श्री अतुल मोहन गुप्ता तथा श्री गोपाल जी की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक कर्मियों द्वारा 27 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

स्थापना दिवस को “गेट-टुगेदर” के रूप में भी मनाया गया, जिसमें बैंक कर्मियों एवं उनके परिवारजनों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने पूरे आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बना दिया।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने बैंक की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *