कांशीराम साहब के आदर्श आज भी समाज को दे रहे नई दिशा: प्रियव्रत

कमल शर्मा ( हरिहर समाचार)
हरिद्वार। विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष माननीय प्रियव्रत ने बहुजन समाज के महान चिंतक एवं समाज सुधारक कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रियव्रत ने अपने संदेश में कहा कि कांशीराम साहब केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग को जागरूक करने का जो अभियान चलाया, वह आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है।
“मान्यवर कांशीराम साहब जी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का जो संकल्प लिया था, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि आज के युवाओं को कांशीराम साहब के विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी कांशीराम साहब के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *