श्री ओम यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
कलियर विधानसभा क्षेत्र का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र का भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह,उमंग एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में किया गया। यह भव्य कार्यक्रम श्री ओम यूनिवर्सिटी(पूर्व में ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज)रुड़की के विशाल एवं सुसज्जित परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें पिरान कलियर क्षेत्र से हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मंच से उन्होंने होली के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हृदयों को जोड़ने का पावन अवसर है।यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर प्रेम,समरसता और भाईचारे के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है।समारोह में उत्तराखंड प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने को पिरान कलियर क्षेत्र के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर संयोजक मुनीश कुमार सैनी(अध्यक्ष, श्री ओम विश्वविद्यालय, रुड़की; संयोजक, पिरान कलियर विधानसभा , सह-प्रभारी,ओबीसी मोर्चा,भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश), डॉ. मधु सिंह जिलाध्यक्ष,भाजपा रुड़की, धीरज,सुरेश सैनी मंडल अध्यक्ष, पतंजलि,संदीप पुरी मंडल अध्यक्ष, सुभाष नगर,गौरव मोहन मंडल अध्यक्ष, इमलीखेड़ा,डॉ रजनीश सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष देवभूमि जागृति फाउंडेशन आदित्य,अजय प्रताप,अनिल पाल,पंकज पाल,प्रमोद चौधरी,सुशील त्यागी, पवन तोमर,नीतू मंडवार,सुदेश चौधरी,विभोर सेठी,कमल सैनी, सुशील चौधरी,प्रमोद चौहान, पंकज सैनी,नवीन पाल,राजीव धीमान, अरविंद सैनी,सोनी कुमार, सतेंद्र कुमार,सचिन पाल,अर्जुन पाल,प्रमोद सैनी,मोनू सैनी,संजय सैनी,तेजपाल,बिजेंद्र पाल,पदम सिंह,रविंद्र प्रधान,पवन प्रधान, अश्वनी प्रधान,गंगा शर्मा,पवन रौड, अंकित सैनी,सुरेंद्र कुमार,अनिल सैनी,संदीप सैनी,आदेश पाल, गोविंदा प्रधान,कंवर पाल प्रधान, धीरज प्रधान,सोनू सैनी,दिनेश सैनी, अनित कुमार,बहादुर सैनी,अभिनव प्रताप,मयंक पाल,कुमार गौरव, सुशांत शर्मा,प्रधान राजबाला,रवि सैनी,कार्तिक सैनी, आशीष राष्ट्रवादी,पंडित आशीष शर्मा,अनिल सैनी,प्रवेश कश्यप, अजित सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में को पिरान कलियर क्षेत्र से आए हजारों नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं रंगीन व्यवस्थाओं से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
समारोह का मुख्य आकर्षण “फूलों की होली” रहा। उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। ढोल-नगाड़ों की धुन और उत्साहपूर्ण नारों के बीच पूरा परिसर रंगों और उमंग से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज में शांति, सद्भाव और विकास के संकल्प को दोहराया गया। वक्ताओं ने क्षेत्र की प्रगति, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया।
समारोह का समापन राष्ट्र की उन्नति, क्षेत्र की समृद्धि एवं सामाजिक एकता की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। आयोजन की सफलता में समस्त आयोजक मंडल, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। यह भव्य आयोजन को पिरान कलियर विधानसभा की सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
