निबन्ध प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान से युवाओं ने लिया भाग।
14 अगस्त 2026
हरिद्वार।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में महाविद्यालय की आतंरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, मानक क्लब, पर्यावरण प्रकोष्ठ, लीगल ऐड सेल, एंटी ड्रग सेल, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वतंत्रता दिवस से सम्बंधित विषय पर हिंदी एवं अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम तथा देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों जैसे विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के हिंदी वर्ग में प्रथम स्थान प्रिंसी राजपूत (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान एंजेला विंसेंट (बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान कशिश शुक्ला (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार खुशी रावत (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) को प्रदान किया गया। वहीं अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी शर्मा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान सोनम (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान बक्शप्रीत कौर (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. मोना शर्मा एवं डॉ. नलिनी जैन ने निभाई। प्रतियोगिता का सफल संयोजन डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. पल्लवी एवं डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए बधाई दी तथा विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जबकि गत दिवस महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बी.ए. एवं बी.कॉम. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से स्वतंत्रता दिवस तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की थीम पर आधारित विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रोचक प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में मनीष, कीर्ति अग्रवाल, सोम्या, अभिषेक कुमार, इशिका, विशाखा, रोहिणी, प्रिंसी, सलोनी, प्रीति, रोहित, रिया, भावना सहित अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा सही उत्तर देकर पुरस्कार भी जीते। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक तरीके से स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रध्वज के महत्व से जोड़ने का कार्य किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल नारों और उत्सवों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन, संविधान के मूल्यों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव तथा देश के विकास में योगदान देना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने का अभियान है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “तिरंगा हमें तीन महत्वपूर्ण संदेश देता है—साहस, शांति और प्रगति। हमें इन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
इस अवसर पर प्रो जे सी आर्य, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डॉ पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ मोना शर्मा, विनीत सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय, सुपरवाइजर श्री मनोज सहगल, सहायक अध्यापक अरुण कुमार, सहायक अध्यापक मनोज कुमार, सहायक अध्यापक चन्द्रकान्त सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।










