उदयपुर में पहली बार गूंजेगा “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” का जयघोष

कमल शर्मा

कृष्णा सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री खाटू श्याम कथा का भव्य आयोजन

उदयपुर। मेवाड़ की पावन धरती उदयपुर में पहली बार श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम होने जा रहा है। कृष्णा सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में श्री खाटू श्याम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कथा में मोहन् गोकुल धाम के पीठाधीश्वर कृष्णा संजय जी महाराज अपने मुखारविंद से बाबा श्याम की महिमा, चरित्र एवं भक्तों के जीवन में उनकी कृपा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे।

महाराज ने कहा कि बाबा श्याम केवल मंदिर में विराजमान आराध्य नहीं, बल्कि उन लाखों भक्तों के विश्वास और आशा का आधार हैं, जो जीवन के कठिन समय में उन्हें अपना सहारा मानते हैं। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य के सभी सहारे छूट जाते हैं, तब भी श्याम का नाम उसके भीतर विश्वास जगाता है।

महाराज ने बाबा श्याम की कृपा के कुछ ऐसे प्रसंगों का भी उल्लेख किया, जिनमें भक्तों ने कठिन परिस्थितियों में श्याम नाम का स्मरण कर अद्भुत संबल और मार्गदर्शन अनुभव किया। उन्होंने कहा कि श्याम की कृपा वहीं अनुभव होती है, जहाँ विश्वास सच्चा, भाव निष्कपट और समर्पण पूर्ण हो।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि कथा को केवल सुनने का अवसर न मानें, बल्कि बाबा श्याम के संदेश को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। श्याम कथा मनुष्य को निराशा से आशा, भय से विश्वास और संघर्ष से संकल्प की ओर ले जाने वाली आध्यात्मिक यात्रा है।

आयोजकों के अनुसार कथा को लेकर उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्याम भक्तों में विशेष उत्साह है। सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।

कथा संबंधी जानकारी एवं बुकिंग हेतु संपर्क

📞 8979647469

हारे का सहारा — बाबा श्याम हमारा।
जय श्री श्याम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *