रक्तदान से धड़केगी मानवता की धड़कन स्वाद-ए-महोत्सव में भूमानन्द ब्लड सेंटर की अनोखी पहल, युवाओं से आगे आने की अपील

हरिद्वार, कमल शर्मा/श्री स्वामी भूमानन्द सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के जीवन रक्षक ब्लड सेंटर द्वारा स्वाद-ए-महोत्सव में इवेंट हेल्पर्स के सहयोग से दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 9 एवं 10 मई 2026 को सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-4 बीएचईएल, हरिद्वार में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।


शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया तथा लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
आईटी एग्जीक्यूटिव आयुष डंगवाल ने कहा कि
“रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। युवाओं को आगे आकर इस मानव सेवा के अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।”


वहीं जीवन रक्षक ब्लड सेंटर के संचालक वीरेंद्र ने बताया कि
“भूमानन्द हॉस्पिटल हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करना है।”
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रक्तदान को मानव जीवन का सबसे बड़ा दान बताते हुए इस पहल की सराहना की। शिविर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और लोगों ने ‘चलो मानवता का फर्ज निभाएं, मिलकर रक्तदान करें’ संदेश को आत्मसात किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *