संत महापुरुषों के पावन वचन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देते हैं
हरिद्वार 9 दिसंबर 2025 भूपतवाला रानी गली स्थित पीपल वाली गली में गोपाल आश्रम में वार्षिक कार्यक्रम संत भंडारे का आयोजन किया गया विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सद्गुरुदेव भगवान एवं गंगा मैया के शुभ आशीर्वाद से ब्रह्मलीन स्वामी गोपालानन्द जी महाराज की चतुर्थ पुण्य तिथि का आयोजन सभी सन्तों के सानिध्य में मनाया गया l

इस अवसर पर बोलते हुए शिष्य स्वामी श्री रामानंद जी महाराज ने कहा कि सतगुरु की पावन शरण मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है और सतगुरु के पावन वचन हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देते हैं धर्म कर्म सत्संग का मार्ग सीधे भगवान के श्री चरणों तक पहुंचता है और मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देता हैं इस अवसर पर संत मंडल आश्रम के परम अध्यक्ष महामंडलेशवर राममुनि जी महाराज महंत कमलेश्वरानंद महाराज स्वामी कैलाशानंद महाराज स्वामी श्री धनेश्वर दास महाराज महंत शुभम गिरी जी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे l



