श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु, गूंजा कृष्ण कृपा धाम; प्रह्लाद चरित्र और वामन अवतार का हुआ भावपूर्ण वर्णन
हरिद्वार। भीमगोड़ा स्थित कृष्ण कृपा धाम में परमपूज्य स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित गीता ज्ञान, गीत ध्यान एवं श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिरस से ओतप्रोत कथाओं का श्रवण कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।

कथा व्यास ने अपने ओजस्वी एवं संगीतमय प्रवचन में मुख्य रूप से भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, भगवान वामन के दिव्य अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अलौकिक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग के दौरान पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव का आनंद लिया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता, धर्म, प्रेम और कर्तव्य का अनुपम संदेश देता है।

भक्त प्रह्लाद की कथा के माध्यम से भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास का संदेश दिया गया, वहीं वामन अवतार के प्रसंग में भगवान की करुणा, विनम्रता और धर्म स्थापना की महिमा का वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए।
इस दिव्य आध्यात्मिक आयोजन में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं ने गीता एवं भागवत के अमूल्य संदेशों को आत्मसात किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सत्संग और धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं आध्यात्मिक जागरण को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं तथा मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सद्भाव, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विश्व कल्याण, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की l
इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज
श्री प्रदीप बत्रा जी कैबिनेट मिनिस्टर श्री आचार्य करुणेश जी महाराज श्री राम जी महाराज ज्योति रूप हरिद्वार श्री आचार्य प प्रकाशनंद जी कच्छ गुजरात आचार्य चैतन्यभी महाराज सहारनपुर गुलशन चुग जी प्रदीप कपूर जी सचिन गर्ग लाडवा सुमेधा कटारिया बेनी वाल जी राजा नागपाल अशोक चावला किशोर अग्रवाल डॉक्टर सम्राट अजय मलिक राजकुमार विज पवन किनरा आदि उपस्थित रहे l




