श्री गुरु कृपा अपना घर के शुभारम्भ को लेकर जनप्रतिनिधियों, संत समाज और गणमान्य हस्तियों का मिला आशीर्वाद, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को भी दिया निमंत्रण

हरिद्वार(कमल शर्मा)समाजसेवा और मानवता के लिए समर्पित संस्था “श्री गुरु कृपा अपना घर” (निराश्रित बुजुर्ग एवं बच्चों का आश्रय स्थल) के शुभारम्भ समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संस्था के संरक्षक के. के. अग्रवाल (वाप्पू जी), पूर्व निगम पार्षद एवं चेयरमैन शाहदरा नॉर्थ जोन एमसीडी, दिल्ली द्वारा देश के संत समाज, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक हस्तियों को समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है।
इसी क्रम में उनके अनुज एवं पूर्व जिला अध्यक्ष तथा विधायक घोंडा (दिल्ली) को श्री गुरु कृपा अपना घर के शुभारम्भ समारोह का विशेष निमंत्रण प्रदान किया गया।
इसके साथ ही हरिद्वार स्थित राम निकेतन आश्रम के महंत परम पूजनीय श्री ग्यानानन्द जी महाराज को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जिसे महाराज श्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
चेतन ज्योति आश्रम के महंत परम पूजनीय श्री ऋषीश्वरानन्द जी महाराज के साथ गंगा आरती में सहभागिता के दौरान उन्हें भी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। महाराज श्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, आज हरिद्वार स्थित श्री सांई शिव गंगा धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को भी “श्री गुरु कृपा अपना घर” के शुभारम्भ समारोह का निमंत्रण दिया गया।
गौरतलब है कि श्री गुरु कृपा अपना घर श्यामपुर कांगड़ी, कांगड़ी गेट के निकट, नजीबाबाद हाईवे, जनपद हरिद्वार में स्थापित किया जा रहा है, जहां निराश्रित बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए सेवा, संरक्षण और स्नेह का वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
समाजसेवा के इस पुनीत कार्य को लेकर संत समाज, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे संस्था का शुभारम्भ एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *