कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
बरेली, 8जनवरी 2026पीलीभीत बाईपास रोड स्थित हवेली रिसोर्ट के तत्वाधान में पंजाबी समाज पंजाबी महासभा सो. महानगर इकाई महिला इकाई युवा इकाई महिला युवा इकाई जिला इकाई जिला महिला इकाई के सौजन्य से लोहड़ी के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया l लोहड़ी के इस कार्यक्रम मे विभिन्न प्रांतो से पंजाबी समाज ने शिरकत की l कार्यक्रम मे अतिथियों का फूल माला पहनाकर पंजाबी समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया l इस अवसर पर पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रवीण सेठी का समाज के अध्यक्ष संजय आनंद महिला समाज अध्यक्ष मनीषा आहूजा देवराज चंडोक सोनिया सेठी व महिला पंजाबी समाज द्वारा चांदी की गौ माता का प्रतीक चिन्ह मखाने की माला एवं शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया l इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रवीण सेठी ने कहा कि पंजाबी समाज का विशेष लोहड़ी का त्यौहार पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है आगे भी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में लोहड़ी का विशाल उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा l

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रांत संघ संचालक श्रीमान शशांक भाटिया राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बलदेव सिंह औलख पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा संजीव अग्रवाल डॉ उमेश गौतम महापौर श्री प्रवीण सेठी श्रीमान दुर्विजय सिंह शाक्य मा. तिलक राज बेहड़ मा. हरविंदर कुमार साहनी मा. राजीव गुंबर मा. शिव अटोटा श्रीमान मनिकन्डन श्रीमान राजेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे सभी ने लोहड़ी के कार्यक्रम का आनंद लिया l
