“महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर आर्य समाज नंद विहार में हुआ वैदिक यज्ञ, राष्ट्रभक्ति और संगठन का लिया संकल्प”


रुड़की (कमल शर्मा)। महान क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे की जयंती के अवसर पर आर्य समाज नंद विहार, रुड़की में साप्ताहिक वैदिक यज्ञ का आयोजन आचार्य श्री वीर प्रभाकर के ब्रह्मत्व में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित आर्यजनों ने राष्ट्रीय प्रार्थना एवं संगठन सूक्त के वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित कर देश की उन्नति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता की कामना की।
इस अवसर पर प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि “मंगल पांडे ने देश की आजादी के लिए जो बलिदान दिया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”
भगत सिंह युवा मंच के अध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि “युवा पीढ़ी को मंगल पांडे जैसे महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित, समाज सेवा और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए।”
यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री वीर प्रभाकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वैदिक संस्कृति हमें सत्य, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और मानव कल्याण का संदेश देती है। महान क्रांतिकारियों का जीवन त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जिनसे प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया
यज्ञ में मुख्य रूप से आर्य जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ,‌श्रीमति सुदेश सैनी अनुज सैनी, नीरज सैनी श्रेयांस प्रताप,आर्य उत्कर्ष सिंह श्रीमती मोना सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *