पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में सीबीएसई क्लस्टर-19 (बालक) एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का सफल समापन, कार्तिक शर्मा बने बेस्ट एथलीट

(कमल भाई)पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 (बालक) एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ दिनांक 16 जुलाई को श्री आयुष अग्रवाल, IPS, सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार के करकमलों द्वारा किया गया था।

आज भव्य समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।

प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग शर्मा ने सीबीएसई ऑब्जर्वर श्री सुशील त्यागी को सीबीएसई स्पोर्ट्स ध्वज भेंट कर सम्मानित किया।

तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में सीबीएसई क्लस्टर-19 के अंतर्गत आयोजित 37 एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दौड़, कूद एवं थ्रो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—

अंडर-19 (3000 मीटर दौड़):
प्रथम – तुषार शर्मा (देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गढ़मुक्तेश्वर)
द्वितीय – बैभव सिंह (ब्राइट होम पब्लिक स्कूल, नैनीताल)
तृतीय – आर्यन (हिंद पब्लिक स्कूल, सितारगंज)

अंडर-14 (लॉन्ग जंप):
प्रथम – वंश (जेपीपीएस, दिल्ली रोड, बागपत)
द्वितीय – अर्नव राणा (गोडविन पब्लिक स्कूल, फजलपुर)
तृतीय – सम्राट देवा (आस्टर पब्लिक स्कूल, दिल्ली)

अंडर-19 (शॉट पुट):
प्रथम – प्रद्युत धान (सक्सेस इंटरनेशनल स्कूल, मोदीनगर)
द्वितीय – मीत सिंह गिल (जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, डोईवाला)
तृतीय – उज्ज्वल दीप (सेंट टेरेसा स्कूल, काठगोदाम)

प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जेपीपीएस, बड़ौत (बागपत) के कार्तिक शर्मा को “बेस्ट एथलीट” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

समारोह में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह, सीबीएसई ऑब्जर्वर श्री सुशील त्यागी, चीफ रेफरी श्री अनु कुमार, सीबीएसई ऑब्जर्वर श्री अजय चौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण एवं प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *