शिष्टाचार भेंट कर ओ.बी.सी मोर्चा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य को दी शुभकामनाएं l

शिष्टाचार भेंट कर ओ.बी.सी मोर्चा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य को दी शुभकामनाएं l

नई दिल्ली। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह प्रभारी अनुपम सैनी के नेतृत्व में फाउंडेशन के दिल्ली पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य से उनके नई दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ओ.बी.सी.समाज के उत्थान, संगठनात्मक मजबूती तथा सामाजिक समरसता को नई दिशा मिलेगी।
देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी, राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय सचिव अनिल सैनी, नितिन राज सैनी,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय समन्वयक डॉ.अशोक सैनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवेश कश्यप,अनिल चौहान,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी की ओर से भी अमर पाल मौर्य को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
इस दौरान फाउंडेशन के दिल्ली पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य भारद्वाज एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *