भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में आज सजेगी माता रानी की भव्य चौकी, गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय होगा माहौल



हरिद्वार। भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति (रजि.), हरिद्वार के सौजन्य से भेल फाउंड्री गेट, धीरवाली रोड स्थित मैदान में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 में आज, 14 अक्टूबर 2026 को माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन किया जाएगा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करेंगे।
समिति की ओर से मेले में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। माता की चौकी के साथ गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में बिंदिश म्यूजिक ग्रुप के साथ संजू भारती, यमुनानगर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त जलपरी शो, मनोरंजक झूले और मेले की विभिन्न गतिविधियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता, सद्भाव और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं परिवारों से माता रानी की चौकी में सम्मिलित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार
स्थान: भेल CFFP गेट (फाउंड्री गेट) के सामने मैदान, धीरवाली रोड, भेल, हरिद्वार

आयोजक: भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति (रजि.), हरिद्वार
संपर्क: 9759472600, 9410509085
समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर माता रानी की चौकी में सहभागिता करने और भागीरथ महोत्सव मेले की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *