सुनहरा रोड के ऐतिहासिक वट वृक्ष और शहीद स्मारक के संरक्षण एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक कार्य कराए जाने हेतु नगर निगम सख्त

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश, आर्य समाज की मांगों पर शुरू हुई हलचल

रूड़की(कमल शर्मा)नगर निगम द्वारा सुनहरा रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल एवं ऐतिहासिक वट वृक्ष के संरक्षण को लेकर गंभीर पहल की गई है। नगर आयुक्त राकेशचन्द्र तिवारी ने इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।
नगर आयुक्त कार्यालय से जारी पत्रांक 256/सा०प्र०अनु०/न०नि०रू०/2026-27 दिनांक 19 मई 2026 के अनुसार, आर्य समाज नन्द विहार द्वारा सुनहरा रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल और ऐतिहासिक वट वृक्ष के संरक्षण एवं विकास को लेकर पूर्व में भेजे गए पत्रों का हवाला देते हुए पुनः छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की गई थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त, कर निर्धारण एवं राजस्व अधिकारी, सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता को निर्देशित किया है कि संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
प्रधान हरपाल सैनी ने बताया कि सुनहरा रोड स्थित यह ऐतिहासिक वट वृक्ष और शहीद स्मारक क्षेत्र लंबे समय से स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और राष्ट्रभक्त नागरिकों की आस्था एवं सम्मान का केंद्र रहा है। क्षेत्रवासी लगातार इसकी सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और आवश्यक सुविधाओं की मांग उठाते रहे हैं।
नगर निगम की इस सक्रियता के बाद स्थानीय नागरिकों और आर्य समाज पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते संरक्षण कार्य शुरू होता है तो यह ऐतिहासिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *