श्रीमती मिथिलेश देवी W/O सत्यकुमार चौधरी ने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति क्रय-विक्रय एवं सहकारी संघ के डायरेक्टर पद पर दर्ज की ऐतिहासिक विजय
आज केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति क्रय-विक्रय एवं सहकारी संघ के डायरेक्टर पद के चुनाव में श्रीमती मिथिलेश देवी
W/O सत्यकुमार चौधरी ने शानदार एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने 39 सदस्यों मतों में से 30 मत प्राप्त कर बड़े अंतर से विजय हासिल की, जो उनके प्रति मतदाताओं के अटूट विश्वास एवं समर्थन का प्रमाण है।
इस ऐतिहासिक विजय पर श्रीमती मिथिलेश देवी W/O सत्यकुमार चौधरी ने सभी सम्मानित मतदाताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं अथक परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी साथियों के सामूहिक विश्वास, मेहनत और सहयोग की जीत है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समिति एवं सहकारिता आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
सभी सम्मानित मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हार्दिक धन्यवाद।





