हरिद्वार/ज्वालापुर। कमल शर्मा/ ज्वालापुर क्षेत्र के पुल जटवाड़ा में आज स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई पहल करते हुए “त्यागी मेडिकल” का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन रानीपुर विधायक माननीय श्री आदेश चौहान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि
“ज्वालापुर क्षेत्र में इस प्रकार के व्यवस्थित मेडिकल प्रतिष्ठान खुलना जनता के लिए लाभकारी है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और दवाइयां सहज उपलब्ध होंगी। मैं अनुराग त्यागी जी को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”
कार्यक्रम में मौजूद पार्षद हरविंदर विकी ने कहा कि
“त्यागी मेडिकल का शुभारंभ क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। यह प्रतिष्ठान निश्चित रूप से जनता की सेवा और विश्वास का केंद्र बनेगा। अनुराग त्यागी एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।”
डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के अध्यक्ष सुरेश भटेजा ने अपने संबोधन में कहा कि
“व्यापार के साथ सेवा भावना जुड़ जाए तो समाज को उसका सीधा लाभ मिलता है। त्यागी मेडिकल आने वाले समय में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।”
वहीं वरिष्ठ व्यापारी राजकुमार गिरधर ने कहा कि
“नई सोच और बेहतर सेवा के साथ शुरू हुआ यह प्रतिष्ठान निश्चित रूप से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा। हम सभी की शुभकामनाएं अनुराग त्यागी जी के साथ हैं।”
कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, कार्तिक चौहान, अर्पण ग्रोवर, मृत्युंजय अग्रवाल, प्रशांत लाम्बा, अजय अनेजा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने अनुराग त्यागी जी को नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



