जिला आर्य प्रतिनिधि सभा रुड़की ने तहसील परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई जयंती, गांधी- शास्त्री के चित्रों पर किया माल्यार्पण

गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का संदेश

रुड़की। तहसील परिसर में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा रुड़की द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करना चाहिए।


एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन त्याग, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और देश को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारेंगे।
इस दौरान आर्य समाज से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और स्वच्छता के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *