कोतवाली नगर
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शातिर गौ तस्कर कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा, अवैध तमंचा-कारतूस व स्कॉर्पियो वाहन बरामद
गौ तस्करी में इस्तेमाल बिना नम्बर प्लेट की स्कॉर्पियो पुलिस ने की सीज
सप्तसरोवर क्षेत्र से गाय चोरी कर बेचने की घटना का खुलासा
आरोपी पर जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 17.05.2026 को जयराम मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नम्बर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैरियर लगाकर वाहन को रोका।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम परवेज उर्फ अल्लाहदिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ आश्रमों व सड़कों से गाय चोरी कर इसी वाहन से ले जाकर बेचता था। आरोपी ने बताया कि दिनांक 13.05.2026 की रात सप्तसरोवर आश्रम के पास स्थित गौशाला से एक गाय चोरी कर बेची गई थी, जिसमें उसके हिस्से में आए ₹8000 में से ₹5100 शेष बरामद हुए।
उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर पूर्व में मु0अ0सं0-247/2026 पंजीकृत है। अवैध तमंचा व कारतूस बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-249/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता आरोपित
परवेज उर्फ अल्लाहदिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्साबान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र – 35 वर्ष)
बरामदगी
- 01 देशी तमंचा 315 बोर
- 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
- स्कॉर्पियो वाहन (सफेद रंग, बिना नम्बर प्लेट)
- 5100 नकद
पुलिस टीम
- उ0नि0 नवीन सिंह चौहान
- हे0का0 संजयपाल
- का0 बृजमोहन



