सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

कोतवाली लक्सर

हरिद्वार पुलिस की असामाजिक तत्वों पर सक्रिय निगरानी

कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को धर दबोचा

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते फोटो भी करता था अपलोड

आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक करवाई जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों/असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग एवं निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में दिनांक 17.05.2026 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा रायसी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा 315 बोर के साथ दबोचा।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी तमंचा लहराते हुए फोटो अपलोड करता था।

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना लक्सर पर आर्म्स एक्ट के तहत मु0अ0सं0-463/26 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

नाम पता आरोपित
दिनेश उर्फ जसी पुत्र नीटू निवासी ग्राम टांडा मजादा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

  1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर
  2. ⁠01 जिंदा कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
  2. ⁠हे0का0 पंचम प्रकाश
  3. ⁠का0 ध्वजवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *