स्वस्थ तन शांत मन समृद्ध जीवन योग से संभव : *मंजू बालियांन एवं मुकेश सैनी


12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज वात्सल्य वाटिका बहादराबाद जनपद हरिद्वार में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया l जिसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग l यह आयोजन ऑलवेज केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष/ योगाचार्य मंजू बालियांन, एवम एनएचआर सीसीएस के अध्यक्ष मुकेश सैनी जी द्वारा वात्सल्य वाटिका में आयोजित किया गया वाटिका के प्रबंधक श्री प्रदीप मिश्रा जी, प्रकल्प अधीक्षक वात्सल्य वाटिका श्री संजय धीमान,, छात्रावास प्रमुख कार्तिक सैनी, समाजसेवी नीलम, सीमा, रामेश्वर प्रसाद के साथ वात्सल्य वाटिका का समस्त स्टाफ एवं वाटिका के मीडिया के रूप में कार्य कर रहे आकांक्षु चौहान के अतिरिक्त करीब 100 साधकों द्वारा योग का लाभ उठाया गया, कार्यक्रम में मौजूद सभी के द्वारा योग को अपनी दैनिक जीवन में अपनेका संकल्प लिया गयाl वात्सल्य वाटिका के बच्चों द्वारा योग का बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया गया l कार्यक्रम के अंत में मंजू बालियान एवं मुकेश सैनी जी द्वारा बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु बच्चों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया l कार्यक्रम का आरंभ ॐ उच्चारण गायत्री मंत्र के साथ आरंभ कर शांति पाठ के साथ समापन किया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *