हरिद्वार के साहित्यकारों को हिमालय विरासत ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित

   दिनांक- 18.05.2026

हरिद्वार। कमल शर्मा/हिमालय विरासत ट्रस्ट की ओर से साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सभागार में आयोजित ‘डा. निशंक रचना संसार सम्मान समारोह में देशभर से पधारे नामचीन साहित्यकारों व विद्वानों की उपस्थिति में हरिद्वार के तमान साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
     यह कार्यक्रम संस्था द्वारा प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार, देश के पूर्व शिक्षा मंत्री तथा उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक की कहानियों पर रविवारीय परिचर्चाओं के विगत तीन वर्षों में 150 कार्यक्रमों के निर्बाध सम्पन्न होने के अवसर पर इन कार्यक्रमों के प्रतिभागी साहित्यकारों को सम्मानित करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


     कार्यक्रम में पधारे लगभग 150 साहित्यकारों को डा० निशंक के साथ-साथ मुख्य अतिथि इंडिया हैबीटेट सेन्टर के निदेशक प्रो० के० जी० सुरेश, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विख्यात हास्य कवि तथा केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के उपाध्यक्ष रहे अशोक चक्रधर, साहित्य अकादमी के नव नियुक्त सचिव प्रो० वरुण गुलाटी, प्रो० दर्शन पाण्डेय, हिमालय विरासत ट्रस्ट की निदेशक आशना कंडियाल नेगी, डा० अनिल जोशी, डा० जवाहर कर्णावत अनिल जोशी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। डा० निशंक को ‘कथा सम्राट’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
     हरिद्वार के सम्बद्ध सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में- उत्तराखण्ड की पूर्व शिक्षा निदेशक डा. पुष्पा रानी वर्मा, चेतना पथ के सम्पादक अरुण कुमार पाठक, दीपशिखा साहित्यिक मंच की अध्यक्ष डा० मीरा भारद्वाज, डा० नीता नय्यर ‘निष्ठा’, हिन्दी भाषाविद् डा० मेनका त्रिपाठी,  डा० विजय कुमार त्यागी, रेखा सिंघल, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या कैप्टन (से०नि०), ‘पब्लिक इमोशन’ के सम्पादक डा० पंकज भारद्वाज, अमित कुमार ‘मीत’, दर्पण छवि लेखक पीयूष गोयल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में डा० निशंक ने अपनी जीवन यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों को सामने रखा। अशोक चक्रधर ने डा० निशंक की‌ कहानी ‘विपदा जीवित है’ का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डा० वेद प्रकाश तथा डा० बेचैन कंडियाल ने किया। आशना कंडियाल नेगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *