कमल शर्मा
हरिद्वार 23 दिसंबर 2024 ,सैनी आश्रम हरिद्वार मै सकुशल सम्पन्न हुया 21 निर्धन कन्याओ का विवाह । राष्ट्रीय श्री राम सेना संगठन के वरिष्ठ समाजसेवियों का तन मन धन से रहा महत्वपूर्ण योगदान। साथ ही समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया l

राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा हरिद्वार आर्यनगर सैनी आश्रम मै इक्कीस निर्धन कन्याओ के विवाह मे समाज के वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, डॉ विशाल गर्ग ,राष्ट्रीय श्री राम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गाबा , महिला प्रदेश अध्यक्ष , योग्गुरु मंजू बालियान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरव सक्सेना, वरिष्ठ समाज सेवी कुशल श्रीवास्तव एवं वजीर शर्मा द्वारा वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने के पश्चात अपना सहयोग भी प्रदान किया।

उन्होंने कहा सेवा के ऐसे कार्यक्रमों मै हमेशा चदबढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्यूंकि जो सेवा करते है उनको ईश्वर स्वम ऐसे कार्यो के लिए चुनते है। सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही । जय श्री राम 🙏

