कमल शर्मा
16 अक्टूबर 2024 आज चंडी चौदस के शुभ अवसर पर आज माँ शाकुम्भरी परिवार ने को चौदस पर हलवा चने का प्रसाद वितरण किया l माँ शाकुम्भरी परिवार कुछ ना कुछ सेवा एवं धर्म कार्य समय- समय पर करते रहते हैं उत्तर भारत की नौ देवी यात्रा मे सबसे अंत मे माँ शाकम्भरी देवी का ही नौवां दर्शन होता है | मान्यता है इनके दर्शन पूजन से अन्न, फल, धन, धान्य और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। माँ शाकम्भरी देवी जी सहारनपुर की अधिष्ठात्री देवी हैं | सहारनपुर मे विराजमान माँ शाकम्भरी देवी मंदिर उत्तर भारत का सबसे बड़ा सिद्धपीठ है। प्रसाद वितरण के मौके पर अमिता गुप्ता, ठाकुर संजय सिंह चौहान, दीपमाला चौहान, प्रिया शर्मा, मोहित शर्मा, दीपिका शर्मा, रविंदर कोर, पीयूष चौहान, अर्पण की उपस्थिति रही l



