हरिद्वार(कमल शर्मा)धर्मनगरी हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर स्थित मीनाक्षी होटल का भव्य उद्घाटन समारोह धार्मिक आस्था, उल्लास और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। होटल के शुभारंभ अवसर पर श्रीराम चौकी का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। श्रीराम के जयघोष और भजनों के बीच नए होटल का शुभारंभ हुआ। समारोह का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने अपने कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रतिष्ठान के स्वामी आशीष शर्मा को नई शुरुआत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में देश-विदेश से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन होता रहता है। ऐसे में बेहतर सुविधाओं से युक्त होटल पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मीनाक्षी होटल अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतर आतिथ्य सत्कार के माध्यम से हरिद्वार में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।
श्रीराम चौकी के आयोजन ने समारोह को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों का गुणगान करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ इस शुभ अवसर में सहभागिता की। धार्मिक वातावरण में होटल की नई शुरुआत को सभी ने मंगलमय और सुख-समृद्धि का प्रतीक बताया।
समारोह में FSO बलवीर एवं CO शिशुपाल नेगी ने भी आशीष शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए व्यवसाय की सफलता की कामना की। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन गर्ग और वरुण बालियान ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिष्ठान स्वामी को बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि मीनाक्षी होटल अपनी बेहतर व्यवस्थाओं और सेवाओं के माध्यम से हरिद्वार में एक नई पहचान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर देहरादून सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने भी समारोह की खुशियों में चार चांद लगा दिए। आशीष शर्मा की मौसी मेहर गीता सहित परिवार के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। परिजनों ने कहा कि किसी भी नई उपलब्धि के पीछे परिवार का प्यार, सहयोग और आशीर्वाद महत्वपूर्ण होता है।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, मित्रों और शुभचिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतिष्ठान स्वामी आशीष शर्मा ने सभी अतिथियों, परिजनों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में परिवार की ओर से माता श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, बहनें प्रेरणा शर्मा एवं पूनम शर्मा, भाई आशीष शर्मा, मामा दीपक बख्शी, मौसी ममता सेठ अपने पति नील कमल सेठ के साथ, मौसी गीता सिंह अपने पति मुकेश कुमार के साथ देहरादून (उत्तराखंड) से तथा मौसी करुणा दास गुप्ता अपने पति शोमेदु दास गुप्ता एवं पुत्री श्रीन दास गुप्ता के साथ दिल्ली से विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी परिजनों ने इस शुभ अवसर पर आशीष शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति की मंगलकामना की।
श्रीराम चौकी में भक्ति की गूंज, अतिथियों की शुभकामनाएं और परिवार के स्नेह के बीच मीनाक्षी होटल का शुभारंभ आशीष शर्मा के जीवन का यादगार अवसर बन गया।













