संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन’ के तहत ब्रांच ज्वालापुर द्वारा नवोदय विद्यालय मेँ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया’

संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन’ के तहत ब्रांच ज्वालापुर द्वारा नवोदय विद्यालय मेँ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया’

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा कहे गए स्वर्णिम शब्द ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है’ – इस अमोलक कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षो से विभिन्न सामाजिक धर्मार्थ गतिविधियों में भागीदारी लेने हेतु एक प्रेरक शक्ति के रूप में उपयोग कर रहा है। इन कल्याणकारी गतिविधियों में प्रायः मेगा वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण परियोजनाएँ, पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता अभियान इत्यादि सम्मिलित है। मानवता को समर्पित निरंकारी मिशन की यह सभी सेवाएं सतगुरु माता जी के निर्देशन में निरंतर क्रमवार रूप में भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जारी है।
समाज कल्याण के इसी भाव से प्रेरित होकर अगस्त, 2021 के माह में, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से, संत निरंकारी मिशन ने पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर ‘वननेस वन’ नामक एक मेगा परियोजना का आरम्भ किया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ का रोपण करना एवं इनकी देखभाल करना था।

इसी के तहत आज ब्रांच ज्वालापुर के सेवादार भाई बहनो द्वारा नवोदय विद्यालय, नवोदय नगर, हरिद्वार मे वृक्षारोपण श्री मंगत राम जख़्मोला जी की हज़ूरी मे किया गया। जिसमें विद्यालय मेँ अनेको पौधे लगाए गए। जिसमें संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने योगदान दिया। उन्होंने बताया कि कैसे निरंकारी मिशन दिन रात मानवता की सेवा मे लगा हुआ है, बाबा हरदेव जी के कहे गए स्वर्णिम शब्द ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है’ – इस अमोलक कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षो से विभिन्न सामाजिक धर्मार्थ गतिविधियों में भागीदारी लेने हेतु एक प्रेरक शक्ति के रूप में उपयोग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *