कलियर विधानसभा में भाजपा टिकट के लिए आर्य हरपाल सिंह सैनी ने पेश की दावेदारी

भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह को सौंपा आवेदन

रुड़की (कमल शर्मा)। कलियर विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर दावेदारियां सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में आर्य समाज के जिला प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने आज भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह को विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ पहुंचे समर्थकों और सहयोगियों ने भी पार्टी नेतृत्व से आर्य हरपाल सिंह सैनी को कलियर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।
समर्थकों ने कहा कि आर्य हरपाल सिंह सैनी लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आर्य समाज के जिला प्रधान के रूप में उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में पार्टी को कलियर विधानसभा क्षेत्र से उनकी दावेदारी पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि उनका उद्देश्य जनसेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच सक्रिय हैं। भाजपा नेतृत्व यदि उन्हें कलियर विधानसभा से प्रत्याशी बनने का अवसर देता है तो वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कार्यकर्ताओं और दावेदारों की भावनाओं को सुना जाता है। आर्य हरपाल सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत आवेदन को पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे रखा जाएगा। प्रत्याशी चयन का अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अवनीश शर्मा, श्री नीटू चौधरी, सुरेंद्र रोड, तरुण अग्रवाल, अजय शर्मा, बिजेंद्र सैनी, आर्य रविंद्र सैनी, आर्य ऋषिपाल सिंह सैनी, आर्य सोनू सैनी सहित अन्य समर्थक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *