ऋषिकुल परिसर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, स्वच्छता एवं सेवा का दिया संदेश

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन।ऋषिकुल परिसर में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. ओ.पी. सिंहने अपने उद्बवोधन में महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा केवल बड़े कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन, स्वच्छता के प्रति सजगता और समाज के प्रति संवेदनशीलता भी सच्ची देशभक्ति का स्वरूप है।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में स्थापित अमर शहीद जगदीश वत्स जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इसके साथ ही डॉ मुकुंदी लाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रनायकों एवं अमर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें चिकित्सकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों सहित परिसर के विभिन्न कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
मानवीय संवेदना एवं सेवा भावना के क्रम में ऋषिकुल चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए गए इसके अतिरिक्त उपस्थित जनों के बीच मिष्ठान वितरणभी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य कुलानुशासक एवं विभागाध्यक्ष रसशास्त्र प्रो खेमचंद शर्मा, रोग निदान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रुबी रानी, चिकित्सा अधीक्षक एवं डीन रिसर्च डॉ. अजय गुप्ता, प्रो कीर्ति वर्मा, डॉ. गुंजन शर्मा, प्रो सीमा जोशी, प्रो सुरेश चौबे प्रो रमेश तिवारी, डॉ महेश चंद्रा ,डॉ. वेद भूषण शर्मा, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. शोभित वर्ष्णेय, डॉ. रीना दीक्षित, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. प्रवेश तोमर, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ भावना मित्तल, डॉ. सविता सोनकर डॉ हेम प्रकाश डॉ पंकज सिंह चौहान , डॉ. शशिकांत तिवारी, डॉ. शैलेंद्र प्रधान एवं डॉ. यादवेन्द्र यादव सहित चिकित्सक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

नर्सिंग स्टाफ से सुनीता तिवारी, वीना मठपाल फार्मासिस्ट खीमानंद भट्ट समीर तिवारी, तथा कार्यालय स्टाफ से मंजू पांडे , अशोक चंद्रा, मोहित मिनोचा, अमित लांबा, सतीश, एवं अनुज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल शर्मा, पंचकर्म विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनायकों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं जिम्मेदार राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *