अभिजीत सिंह। 29-09-26 प्रबन्ध अध्ययन संकाय, गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) हरिद्वार द्वारा रोटरी क्लब कनखल की सहभागी से “अंगदान जागरूकता एवं पोस्टर, कोलाज व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इस जीवनदायी कार्य के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा ही अंगदान ही महादान है। इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से जुड़े एवं आयोजनों को समय की आवश्यकता बताते हुए आयोजकों और प्रतिभागियों की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन एवं सॉलिड ऑर्गन ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. मयंकनौटियाल रहे। उन्होंने अंगदान की प्रक्रिया, इसके महत्व और समाज में प्रचलित भ्रांतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया अंगदान कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा समाज को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में समाज सुधारक डॉ. विशालगर्ग, डॉ शीलू सिंह भाटिया, श्री सर्वश्रेष्ठ गुप्ता, हिमांशु सैनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता के निर्णायक बन कर प्रतिभागियों के उत्साह और सृजनात्मकता की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय वित्त अधिकारी प्रो. वी. के. सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. पंकज मदान, प्रबंध अध्ययन संकाय की विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. सुरेखा राणा, प्रो. बिंदु अरोड़ा, डॉ इंदु गौतम मौजूद रहे।
मंच का संचालन दिव्या राजपूत एवं हर्षिता अरोड़ा ने किया। रत्नेश शुक्ला एवं विकास अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अंगदान के संदेश पर आधारित पोस्टर, कोलाज और स्लोगन की प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. नेहा कौशिक, श्री अभिजीत सिंह। प्रतिभागियोंने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से अंगदान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। साथ ही शिक्षकेतर कर्मचारी विकास सक्सेना, नारायण सिंह नेगी, अंकित कृष्णार्थी, नागेन्द्र सिंह राणा भी मौजूद रहे।













