विशाल आर्य सम्मेलन के निमंत्रण को लेकर जनसंपर्क तेजशहीद भगत सिंह जयंती पर होगा विशाल आर्य सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों को दिया निमंत्रण

रुड़की (कमल शर्मा)। आर्य जिला प्रतिनिधि सभा हरिद्वार एवं स्वयंसेवी समाज नंद विहार, रुड़की के पदाधिकारियों ने आगामी 27 सितंबर 2026 को शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर आयोजित जिला विशाल आर्य सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों से भेंट कर उन्हें सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया।
इस दौरान श्री आदेश सैनी उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष, श्री संजय अरोड़ा, सदस्य परिवहन मंत्रालय उत्तराखंड एवं प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी कल्याण समिति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता, को ॐ अंगवस्त्र पहनाकर एवं महापुरुषों की स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें 27 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल आर्य जिला सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सौंपा गया।
इसी क्रम में पूर्व मेयर नगर निगम रुड़की एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री यशपाल राणा को भी महापुरुषों के चित्र एवं ॐ पट्टी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। वहीं पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी कलियर श्री जयभगवान सैनी को भी ससम्मान सम्मेलन का निमंत्रण पत्र प्रदान किया गया।
आर्य जिला प्रतिनिधि सभा के प्रधान हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। 27 सितंबर को आयोजित होने वाला विशाल आर्य सम्मेलन युवाओं को महापुरुषों के विचारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक और व्यापक बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है।
श्री आदेश सैनी ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श समाज को हमेशा दिशा देते हैं। शहीद भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आर्य समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का संदेश मजबूत होता है।
सुनील अरोड़ा ने कहा कि आर्य समाज ने सदैव समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्रहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशाल आर्य सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क किया जा रहा है।
श्री यशपाल राणा पूर्व मेयर नगर निगम रूड़की ने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों का त्याग देश की अमूल्य धरोहर है। उनके जीवन और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आर्य जिला प्रतिनिधि सभा एवं स्वयंसेवी समाज नंद विहार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *