एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु तहसील रूड़की में ग्राम-स्तरीय शिविर किए जाएंगे आयोजित(जानिए कब और कहां)


एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु तहसील रूड़की में ग्राम-स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे
तहसील रूड़की के समस्त किसान भाइयों एवं बहनों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित डिजिटल कृषि मिशन के अंतर्गत एग्रीस्टैक योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक भूमिधरी कृषक की डिजिटल पहचान हेतु फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है तथा यूनिक फार्मर आई.डी. जारी की जाएगी।
आज तहसील कार्यालय, रूड़की में आयोजित बैठक में दिए गए संयुक्त मजिस्ट्रेट महोदय के निर्देशों के अनुपालन में तहसील के समस्त राजस्व ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री हेतु ग्राम-स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में तहसील कार्यालय से ग्रामवार रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। संबंधित पटवारी / लेखपाल अपने हल्के के निर्धारित ग्रामों में रोस्टर के अनुसार शिविर आयोजित करेंगे।
शिविर का उद्देश्य
किसानों को घर के निकट ही निःशुल्क पंजीकरण देना, ताकि कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगें। शिविर में कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मी संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। आधार आधारित ई-के.वाई.सी., खतौनी से भूमि क्लेम तथा संयुक्त खातों में अंश निर्धारण यथासंभव मौके पर होगा।
आवश्यक दस्तावेज
१.आधार कार्ड
२.आधार से लिंक मोबाइल नंबर (ओ.टी.पी. हेतु)
३.अद्यतन खतौनी / खसरा विवरण
पंजीकरण निःशुल्क है। शिविर में किसान का स्वयं का मोबाइल नंबर ही दर्ज हो।
लाभ
पीएम-किसान, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि अनुदान आदि का लाभ सरल और पारदर्शी रूप से मिल सकेगा।
शिविर में न पहुँच पाने वाले कृषक सी.एस.सी. या पोर्टल ukfr.agristack.gov.in/farmer-registry-uk पर भी पंजीकरण करा सकते हैं। ग्राम की तिथि पटवारी, ग्राम प्रधान या तहसील कार्यालय से पुष्टि करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *