🔥 हरिद्वार में गूंजेगा संतों का समागम: श्री हनुमत धाम आश्रम का स्थापना दिवस आज, भव्य संत सम्मेलन व भंडारा 🔥
हरिद्वार, 19 अप्रैल 2026 (रविवार)।
धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री हनुमत धाम आश्रम में आज पावन स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य वार्षिक संत सम्मेलन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में देशभर से संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी l

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे हवन-पूजन से होगी, जिसके बाद 10 बजे संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रही l
आयोजन के मुख्य संयोजक महामंडलेश्वर महन्त श्री नवल किशोर दास जी महाराज (रामायणी) ने सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन संतों के सान्निध्य में आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि “हनुमत धाम आश्रम का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और संत परंपरा के संरक्षण का संकल्प दिवस है। सभी श्रद्धालु यहाँ आकर संतों का आशीर्वाद लें और माँ गंगा के पावन जल में आस्था का लाभ प्राप्त किया l
वहीं, आश्रम के महंत श्री राम लखन दास जी महाराज ने भी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि “संतों का संग और गंगा स्नान मनुष्य जीवन को पवित्र और सार्थक बनाता है। इस पावन अवसर पर सभी भक्तजन उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनें।”
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाता है, जिसमें संत समाज के मार्गदर्शन से धर्म और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है।
👉 आप सभी श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित हैं — आइए, संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें और माँ गंगा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाएं। 🙏



