दिनांक- २७.१०.२०२६
‘झनकार रासरंग’ में गरबा-डाँडिया की धूम, कलाकारों ने बिखेरे नृत्य-संगीत के रंग’
हरिद्वार। झनकार डांस एकेडमी की ओर से मध्य हरिद्वार के एक होटल में आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव- ‘झनकार रासरंग’ का भव्य को प्रतिभागियों के पारम्परिक परिधानों, संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने जबरदस्त उत्साह एवं उमंग के रंग बिखर कर माहौल को ख़ुशनुमा बना दिया।
संस्था संस्थापिका अर्चना तिवारी एवं संचालिका कथक आचार्या स्वाति वर्मा द्वारा प्रबन्धित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागवताचार्य करुणेश मिश्र तथा निर्णायक डॉ० प्रिया आहूजा रहे जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में चेतना पथ संपादक अरुण कुमार पाठक, अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिर संगीता राणा एवं मुकेश राणा शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं भी आयोजित की गयीं, जिनमें- मिस्टर एंड मिस डांडिया का खिताब पंकज उपाध्याय एवं प्रियंका उपाध्याय ने, साक्षी छाबड़ा ने डांडिया क्वीन, आकांक्षा ने मिसेज डांडिया, वंशिका ने मिस डांडिया, हार्दिक ने मिस्टर डांडिया तथा अदिति सैनी ने ड्रेसिंग दिवा चुनी गईं। हर्ष एवं सोनिया अरोड़ा को सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी का सम्मान मिला, वहीं मिस डांडिया और ड्रेसिंग दिवा क्रमशः सताक्षी चौहान और विंध्या सक्सेना रहीं।
कार्यक्रम में ‘स्वीट क्रेविंग्स’ (होममेड चॉकलेट) का स्टॉल भी लगाया गया, जिसकी संचालिका तृषा आत्रे थीं। इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक नृत्य को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अंत में झनकार डांस एकेडमी की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।













