नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: रूड़की-भगवानपुर में अवैध निर्माण पर HRDA का शिकंजा, JCB से ध्वस्तीकरण


09 सितम्बर 2026

नियर हरि आश्रय 14, शान्तरशाह, तह0 रूड़की, जिला-हरिद्वार में श्री आशीष विरमानी द्वारा लगभग 3 से 4 बीधा भूमि में कालोनी का निर्माण किया गया है।

सहदेवपुर रोड़, शांतरशाह पंतजलि, तहसील रूड़की जिला-हरिद्वार में श्री गर्ग/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 5 से 6 बीघे में कॉलोनी काटे जाने का विकास कार्य किया गया है।

इवारा पार्क लेंड के सामने एंव प्रकाश के बगल में, निकट पेट्रोल पम्प इण्डियन ऑयल, कोर-मंगलौर बाईपास, तहसील-रूड़की, जिला-हरिद्वार में श्री जुल्फकार, फुरकान, इरशाद, हनीफ आदि द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या एच0आर0डी0ए0/एन0सी0/0015/25-26 से विचलन करते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है।

निकट सिल्वर सिटी के सामने वाली गली, मकान न0 1559/1 बी, श्यामकुंज, 32 सिविल लाईन, तह0रूडकी, जिला-हरिद्वार में श्री रतन अग्रवाल व श्री रचित अग्रवाल द्वारा लगभग 70′ * 30′ की माप में नजूल भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

भाटिया शोरूम के बगल वाली गली, सिविल लाईन, रूड़की, जिला-हरिद्वार में श्री सुबोध कुमार द्वारा लगभग 30′ * 30′ की माप में निर्माण कार्य किया जा रहा है।

जादूगर रोड़, तह0 रूड़की, जिला-हरिद्वार में श्री कमलेश द्वारा लगभग 30′ * 65′ की माप में आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है।

सिंकदरपुर भैंसवाल, तहसील-भगवानपुर जिला-हरिद्वार में श्री राव जुनैद/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 70′ * 150′ में फ्रेम स्ट्रकचर कि सहायता से गोदाम का निर्माण किया जा रहा है।

ग्राम सिकंदरपुर भैंसवाल, परगना तहसील-भगवानपुर, जिला-हरिद्वार में श्री दौलतराम पुत्र श्री जयपाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या एच0आर0डी0ए0/एन0सी0/0187/25-26 से भिन्न निर्माण कार्य किया जा रहा है।

प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा जे0सी0बी0 की सहायता से अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्याे को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *